जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

ये भी पढ़े - जानिये वैदिक ज्योतिष के बारे में 

ज्योतिष, ब्रह्माण्ड के गूढ़ रहस्यों का वैज्ञानिक विवेचन है, जो हर प्राणी, पदार्थ, तत्व तथा वस्तु को निश्चित रूप से प्रभावित करता है। चूँकि हम जानते है कि संपूर्ण ब्रह्माण्ड गोल है, जिसे अंशात्मक रूप में देखा जाए तो यह 360 डिग्री का एक वृत्त है। इसे ही 12 भागों में विभक्त कर हर एक भाग को एक राशि संज्ञा दी गई है। ये राशि स्वत: ही 30-30 अंश में बँटी हुई है। इन 12 राशियों के नाम मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन है। इसी तरह जब राशिचक्र को 27 भागों में विभक्त किया जाता है, तब हर एक भाग एक नक्षत्र कहलाता है। अश्विनी से प्रारंभ होकर रेवती तक कुल 27 नक्षत्र है।

प्रस्तुत लेख में राशियों का संक्षिप्त परिचय दिया जा रहा है-

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

 1 - मेष : मेष राशि से ‘‘च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ’’ अक्षर पर नाम रखे जाते है। मेष का स्वामी मंगल है।इस राशि वाले व्यक्ति के लिए लाल रंग शुभ माना गया है। शुभ रत्न मूँगा, वार मंगल और रवि होता है ।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

2 - वृषभ : वृष या वृषभ राशि से ‘‘ई, उ,ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ,वं ’’ अक्षर से नाम निकालते हैं। वृषभ का राशि स्वामी शुक्र तथा इस राशिवालों के लिए शुक्रवार, बुधवार शुभ दिन होते हैं। भाग्यशाली रंग सफेद, शुभ रत्न हीरा  होता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

3 - मिथुन : मिथुन राशि के अक्षर ‘‘क, का, की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा’’ से प्रारंभ होते हैं। इसका स्वामी बुध होता है। मिथुन राशि का शुभदायक रत्न पन्ना, दिन बुधवार, रंग हरा शुभ होता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

4 - कर्क : इस राशि में ‘‘हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो’’ आते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्रमा, शुभ दिन सोमवार, रंग दूधिया सफेद और रत्न मोती होता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

5 - सिंह : सिंह राशि के नामाक्षर ‘‘म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू’’ होते है। इसका स्वामी सूर्य है। भाग्यशाली दिन रविवार, शुभ रंग लाल और शुभ रत्न माणक होता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

कन्या : इसमें ‘‘पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो’’ अक्षर आते हैं। इसका स्वामी बुध, शुभ दिन बुधवार, रंग हरा, रत्न पन्ना होता है।
जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

तुला : इस राशि के अंतर्गत ‘‘र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती’’ आते हैं। तुला राशि का स्वामी शुक्र, दिन शुक्रवार, रंग धवल श्वेत, रत्न हीरा शुभ रहता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

वृश्चिक : इस राशि के अंतर्गत ‘‘न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य’’ अक्षर आते है। इसका स्वामी मंगल, रत्न मूँगा तथा सिन्दुर लाल रंग शुभ रहता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

धनु : इस राशि के लोगों के नाम ‘‘ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे’’ आते है। यह गुरु की राशि कही गई है। इस राशि वालों को गुरुवार, पीला रंग तथा रत्न पीला पुखराज शुभ होता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

मकर : मकर राशि में नामक्षर ‘‘भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा, गी’’ से आते है। इसका स्वामी शनि, रंग काला व गहरा नीला, शुभ दिन शनिवार तथा नीलम रत्न होता है।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

कुंभ : ‘‘गु,गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो,सौ, द,दा’’ अक्षर वालों की कुंभ राशि होती है। इसका स्वामी शनि, रंग काला और नीला, शुभ दिन शनिवार होता है। कुंभ राशि वालों को नीलम रत्न शनिवार के दिन सोने में पहनना चाहिये, लेकिन शनि खराब रहे तो धारण नहीं करना चाहिए।

जानिये 12 राशियों के स्वामी ग्रह के बारे में | 12 Zodiac Signs & their Lord Planets or Ruling Planets | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

मीन : मीन राशि के अंतर्गत ‘‘दि, दू, झं, थ, था, दे,  दो, चा, ची’’ नामाक्षर आते है। मीन का राशि स्वामी गुरु होता है। शुभ दिन, पीला तथा भाग्याशाली रत्न पीला या सफेद पुखराज होता है। इसे सोने या ताँबे में धारण किया जाता है।

विशेष-ज्योतिषीय विश्लेषण करने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि राशियों के आधार पर लोगों को चार प्रकार से बाँटा जा सकता है -

1. अग्नितत्व मेष, सिंह और धनु
2. पृथ्वी तत्व वृषभ, कन्या और मकर
3. वायु तत्व‍ - मिथुन, तुला और कुंभ
4. जल तत्व कर्क, वृश्चिक और मीन

कुण्डली के माध्यम से ये पता चलता है कि जब जातक का अपने मूल तत्व, कारक ग्रह, उसकी दशा और गोचर घटनाओं के साथ तारतम्य बैठ जाता है, तभी व्यवसायी बड़ी तीव्र गति से धन को प्राप्त करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post