मूलांक 7 का विश्लेषण : ज्योतिष ज्ञानसागर | Gyansagar ( ज्ञानसागर )


मूलांक 7 का विश्लेषण : ज्योतिष ज्ञानसागर  | Gyansagar ( ज्ञानसागर )

 मूलांक 7 का विश्लेषण : ज्योतिष ज्ञानसागर 


मूलांक सात का स्वामी ग्रह केतु है और इस कारण मूलांक 7 के जातक केतु ग्रह से प्रभावित रहते हैं. किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. पाश्चात्य विद्वान मूलांक 7 का स्वामी नेपच्यून ग्रह को मानते हैं. नेप्च्यून का स्वभाव ''वरुण'' के समान माना गया है अत: यह जातक जल की भांति सभी स्थिति से समझौता करने वाले होते हैं यह शांत स्वभाव के होते हैं। केतु के प्रभाव के कारण इनके स्वभाव में रहस्यात्मकता का भाव भी निहित होता है। मूलांक ज्योतिष के आधार पर मूलांक सात के अधिष्ठाता भारतीय मतानुसार केतु एवं पाश्चात्य मतानुसार नेपच्यून ग्रह को माना गया है. इन ग्रहों के प्रभाव से यह प्रभावित होते हैं. मूलांक सात में कल्पना शक्ति अधिक होती है। ललित कलाओं, लेखन, साहित्य आदि में इनकी रूचि अधिक होती है. मूलांक सात के स्वभाव में उतार-चढ़ाव बना रहता है नेपच्यून ग्रह होने से जैसे जल पर चंद्रमा का असर होता है और समुद्र में ज्वारभाटा आते हैं उसी प्रकार इन लोगों के स्वभाव और जीवन में खलबली मची रहती है

बचपन

इस मूलांक के बालक निर्भीक प्रवृत्ति के होते हैं। ये बेहद आत्मविश्वासी होते हैं। इनकी याददाश्त क्षमता बेहतर होती है लेकिन विचारों में अस्थिरता के कारण अक्सर इनको बाद में करियर चयन में परेशानी होती है। करियर में सफलता के लिए इनको सवा रत्ती का लहसुनिया अनामिका अंगुली में सोमवार के दिन धारण करनी चाहिए।

मूलांक 7 का स्वभाव | Nature of Moolank 7

मूलांक सात के स्वभाव में सौहार्द्र, सहयोग एवं सहिष्णु गुण समाहित होते हैं. मूलांक सात पूर्णता का परिचायक है यह समय, स्थान व दूरी का प्रतीक है। वृद्धावस्था, मृत्यु, स्थिरता, अमरत्व का भी प्रतिनिधित्व करता है, यह सात युगों, सात रंगों, सप्ताह के सात दिनों, सात प्रतिज्ञाओं का संकेत है, मनुष्य के विकास चक्र, बुद्धि का द्योतक है। इस मूलांक वाले जातक सरल ह्वदय व दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। कल्पनशीलता के मामले में ये काफी आगे रहते हैं। दूसरे की मन की बात जानने में समय नहीं लगता ।

यह मौलिकता से युक्त स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। मूलांक 7 के व्यक्ति सदैव परिवर्तनशील होते हैं तथा काल्पनिक एवं भावुक स्वभाव के होते हैं. है। इनके व्यक्ति में अनेकानेक खूबियां होती हैं। इनका व्यक्तित्व सैकड़ों- हजारों लोगों में पहचाना जा सकता है। परिवर्तन इनको प्रिय है। ये नित्य नवीनता के समर्थक होते हैं। इनकी निर्मित योजनाएं शायद ही कभी असफल हों। साहित्य, संगीत, ललित कला या चित्र कला में ये ख्याति अर्जित करते हैं। मौलिकता इनका अनन्य गुण है। धन की अपेक्षा मान-सम्मान का ये ज्यादा ख्याल रखते हैं। इनमें अद्भुत गुणों का समावेश होता है। ये धर्मभीरु, परोपकारी, स्नेही, ठंडे मिजाज वाले, सहिष्णु, सौम्य, सरलचित्त, साहसी, कल्पनाप्रिय, दार्शनिक, अच्छे विचारक और विज्ञान प्रेमी होते हैं। योगसिद्धि, साधना, चिंतन, मनन ही इनका उद्देश्य होता है। यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 7 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग बहुत जल्दी-जल्दी और छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ जाते हैं। हालांकि ये बुरे दिल के नहीं होते हैं लेकिन इन्हें ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है। इस नंबर वाले पहले अपने बारे में सोचते हैं।

फिर कहीं जाकर दूसरों का नंबर आता है। ये दिल के साफ होते है औप स्पष्ट वक्ता होते है। ये हर चीज को साफ-साफ कह देते हैं, ये कभी नहीं सोचते कि इनके स्पष्ट बोलने के कारण अगले के ऊपर क्या असर पड़ेगा। जो लोग इस चीज को पसंद करते हैं वो तो इनके साथ होते हैं लेकिन जो लोग इसी चीज को पसंद नहीं करते हैं वो इनके साथ नहीं होते हैं।वरुण जल के देवता है। इसलिये जलीय गुण होने के कारण इससे प्रभावित व्यक्ति ठण्डे दिमाग वाले संतोष वृत्ति के सहिष्णु व्यक्ति होते है. जिस तरह जल बहुत ही भुभाग मे फैला हुआ है उसी तरह इनका भी दायरा बड़ी परिधि मे फैला हुआ है मूलांक 7 वाले व्यक्ति आलसी और क्रियाशील दोनों प्रकार के होते हैं। इनमें दूसरों के मन को भांपने की भी शक्ति होती है। ये सच्चई पसंद व गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। धार्मिक कार्यो में रुचि रखते हैं, परंतु लकीर के फकीर नहीं होते। इनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती है।

मूलांक 7 की विशेषताएं | Characteristics of Moolank 7

मूलांक सात वाले अपनी विशिष्ट अभिव्यक्ति एवं अभिरूचि के लिए जाने जाते हैं. यह दुनिया को अपने नज़रिये से देखते हैं ऐसे लोग कवि, लेखक या कला प्रेमी होते हैं तथा इन्हे इस क्षेत्र में सफलता भी मिलती है।

मूलांक सात वाले दिमागी एवं मेधावी होते हैं इनकी स्मरण शक्ति बहुत अच्छी होती है. बाधाओं और कठिनाइयों से ये हताश नहीं होते अपने कर्म क्षेत्र में निरंतरता से आगे बढ़ते रहते हैं यही इनके जीवन का रहस्य है और सफलता का मार्ग भी. मूलांक 7 वाले लोग श्रेष्ठ विचारक धैर्यवान तर्कशक्ति से युक्त होते हैं।

मूलांक सात के जातकों को यात्रा, पर्यटन, सैर-सपाटा करना अच्छा लगता है. मूलांक सात दूसरों के मन की बात समझने में ये निपुण होता है तथा अन्य लोगों को अपनी ओर आकृष्ट करने की विशेष शक्ति भी रखता है. ये लोग अच्छे कानूनविज्ञ या न्यायाधीश, परामर्शदाता हो सकते हैं. इन लोगों की सहनशक्ति अच्छी होती है।

मूलांक सात वाले धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं पर रूढ़ियों एवं पूरानी रीतियों से दूर रहते हैं, धर्म के क्षेत्र में ये परिवर्तनशील विचारधारा रखते हैं, इन्हें धर्म में आडंबर पसंद नहीं है जैसे कबीर और गैलीलियो जैसे महान विचारक थे।

मूलांक 7 के व्यक्तियों का झुकाव रहस्यमय एवं गूढ़ विद्याओं की ओर रहता है यह अतिन्द्रिय संपन्न होते हैं इस कारण जो आम आदमी नहीं जान पाते उन बातों को सात मूलांक वाला सहजता के साथ जान लेता है ऐसे जातक प्राय: अच्छे ज्योतिष भी हो सकते हैं। इनका व्यक्तित्व सामान्य व्यक्तियों से अलग होता है। ये प्रत्येक बात पे परिवर्तन चाहते है. जल की तरह ही चंचल होते है। आप विदेश जा सकते है तो प्रयास करना चाहिये, ये अत्यंत भाग्यशाली होते है, परंत धन के मामले मे ये ज्यादा आकर्षित नही होते है. इनका ज्यादातर धन दान मे चला जाता है. जीवन के भौतिक पदार्थो की ओर इनका लगाव नही होता है। धर्म के घिसी- पिटी लकीरो पे ये नही चलते है। ये किसी ऐसे धर्म का अविष्कार करते है जो भावनाओ या कल्पनाओ पे आधारित होते है. ये स्वतंत्र प्रवृति के होते है। ये स्वाभावत: मौलिक प्रवृति के होते है। विचारों मे मौलिकता के कारण ही छवि, लेखक, या अच्छे पत्रकार भी हो सकaते है। समय होने पर ये ग्रंथ लिख डालते है जो की इनको ख्याति देता है. जिन महिलाओं का मूल अंक 7 होता है, उन्हें भविष्य की चिंता रहती है. परंत इनका विवाह ऐसे लोगों से होता है जो इन्हे सुरक्षा और भावी जीवन मे खुशी देता है । इनके लिये जलयात्रा लाभदायक होती है। आप आयात निर्यात जल मार्ग से करें तो आपको लाभ मिलेगा और विदेशो से सम्पर्क बढायें.इनको अतिन्द्रिय ज्ञान भी होता है, इसलिये ये लोगों के मन की बात भांप लेते है. इनका झुकाव गूढ़ रहस्यों की ओर होता है तथा ये भावी बातो को काफी हद तक जान भी लेते है. मौलिक विचारो के कारण इनका मस्तिष्क उर्वर होता है. ये इसी के आधार पर हर चीज मे परिवर्तन सोचते है, जो सामाज के लिये उपयोगी हो. अगर ये सोच अध्यात्म की ओर लगा दें तो आप दार्शनिक, योगी, या उच्च विचारक बन सकते है।

इनका व्यक्तित्व चुम्बकीय होता है. लोग इनकी ओर आकृष्ट होते है । व्यापार के सम्बन्ध मे इनकी सोच काफी गहरी होती है , अगर इस अंक वाले इसे क्रियांवित कर पायें तो बहुत लाभ होगा ।

स्वास्थ्य : जीवन में जब तक सब ठीक चलता रहता है, ये प्रसन्न रहते हैं। जीवन में थोड़ी बिगड़ी स्थिति भी इनके मन के संतुलन को बिगाड़ देती है। ये अधिक चिंता तथा मानसिक रोगों से ग्रस्त रहते हैं। बदहजमी, फोड़े, मुंह पर झाइयां, आंखों के नीचे काले धब्बे, उदर तथा आंखों के रोग होने की आशंका रहती है। प्रतिवर्ष जनवरी, फरवरी, जुलाई व अगस्त में रोग ग्रस्त होने की अधिक आशंका होती है।

प्रेमसंबंध एवं संतान : मूलांक 7 के व्यक्ति अपनी संतान से प्रेम तो करते हैं, पर दिखावा कम ही करते हैं। संतान का सुख कम मिलता है। ये एकांतप्रिय होते हैं।

शुभ रंग : इनके लिए दूधिया सफेद रंग विशेष है। हल्का पीला भी शुभ है। गहरे रंग बुरा प्रभाव डालते हैं।

शुभ तिथियां : 7 और २५ शुभ तिथियां हैं। 1,2,4,7,10,11,19 और 20 तिथियां भी अनुकूल हैं।

शुभ दिन : रविवार, सोमवार एवं गुरुवार शुभ दिन होते हैं।

मित्र व शत्रु अंक : मूलांक 2 और 7 अनुकूल और मूलांक 4 और 8 प्रतिकूल प्रभाव देता है 

यात्रा : मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को जीवन में काफी यात्राएं करनी पड़ती हैं। ये प्राकृतिक जगहों में घूमना-फिरना पसंद करते हैं।

गुरुमंत्र : मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को आलस्य से बचना चाहिए अन्यथा महत्वपूर्ण अवसरों को गंवा सकते हैं। किसी भी तरह के विघ्न, परेशानी तथा अशांति को दूर करने के लिए कुत्तों को रोटी खिलाने से लाभ मिलता है। इनको मोती अथवा मून-स्टोन अति शुभ फल देता है।

सावधानी:-

1. आप बहुत प्रतिभावान है, इसलिये दुसरो पे आश्रित ना रहें. ना किसी की सलाह पे चलें. अपने विचारो पर काम करें.
2. कोशिश करें कि अपने निजी काम को करें. अगर सरकारी काम करना भे पड़े तो सिर्फ अनुभव प्राप्त करने के लिये करें.
3. भावुक होना अच्छी बात है लेकिन ज्यादा ना ही हो तो अच्छा है. हित अहित जान कर निर्णय लें
4. प्यार के मामले आप उतने सौभाग्यशाली नही हैं इसलिये नारीयो से मित्रवत ही मिलें तो अच्छा है वरना धोखा खायेंगे.

5. अपने कीमती समय को पहचानें. बेकार के भाषाणबाजी मे ना वक्त बर्बाद करें।
6. जो आपके वश मे ना हो उस कार्य को ना करें, कार्य करते समय असावधानी ना बरतें, सम अय के अनुरुप काम करें
8. आपके विचार उर्वर है इसका ये मतलब नही है विचार जल्दी परिवर्तन कर दुसरा काम करने लगें.
9.रात मे बहुत देर तक घर से बाहर ना रहें।
10. अपनी पत्नी की अवहेलना ना करें।
11. नित्य किसी एक बिन्दु पर ध्यान लगायें।
12.भोग विलास मे ज्यादा ना उलझें. 40 के बाद आपको परेशानी हो सकती है।
आप के लिये 7वा, 16वा, 25वा, 34वा, 43वा, 52वा, 61वा, 70वा, 80वा वर्ष शुभ होता है. इसके अतिरिक्त 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, आयु वाले साल मे भी शुभ और लाभ की उम्मीद करनी चाहिये. 7,16, 25, तारिखें तो आपके लिये शुभ है ही साथ मे 1, 2, 10, 11, 13, 19, 20, 22, 28, 29, 31 तारिखें भी आपके लिये शुभ है

उप्पर लिखित जानकारी अनुभवी ज्योतिषियों के शोध का परिणाम है ! ये लेखनी ज्ञान के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से यहाँ प्रकाशित की गयी है ! इस जानकारी के प्रमाणिकता का दावा वेबसाइट य प्रकाशक कोई भी नही करता !! ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ही सर्वहित के लिए इसे प्रकाशित किया गया है ! 




लेख पसंद आये है तो शेयर जरुर करे व् अपने विचार जरुर रखे ! व्हाट्सप पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए मेसेज करे - 8802939520 पर


Post a Comment

Previous Post Next Post